ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बोहेड़ा में श्रीराम रावण मेले का शुभारंभ* *हनुमान जन्मोत्सव पर 45 फीट रावण दहन आज ** *तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम**

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 14 views
*बोहेड़ा में श्रीराम रावण मेले का शुभारंभ*

*हनुमान जन्मोत्सव पर 45 फीट रावण दहन आज **

*तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम**

*शुभ भास्कर*

*रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा*

बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के बोहेड़ा गांव में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार से विशाल श्रीराम रावण मेले का शुभारंभ हो गया है।
भूत बावजी मंदिर प्रांगण में उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा डिप्टी देशराज कुलदीप, तहसीलदार पंकज कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव हनुमतं सिंह बोहेड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा प्रशासक गोपाल मालू की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ मोली बंधन खोलकर तथा दीप प्रज्वलन के साथ मेले का उद्घाटन किया गया।
यह तीन दिवसीय मेला विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का साक्षी बनेगा। बुधवार रात्रि 8:30 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें डांसर काजल मेहरा, कृष्णा भीलवाड़ा, सिंगर पूरण गुर्जर, कुणाल रात और कॉमेडी किंग सांवर सेन अपनी प्रस्तुतियां दी।
मेले का मुख्य आकर्षण गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को रात्रि 9 बजे होने वाला रावण दहन होगा। इसी रात 8:30 बजे से ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें भजन गायक समीर लाडला (कोटा) और डांसर आरोही नायक, कोमल रंगीली, मुस्कान कोटा, अर्चना कोटा, खुशी रतलाम जैसे कलाकार शामिल होंगे।
मेले का समापन शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को रात्रि 9 बजे होगा। समापन समारोह में रात्रि 8:30 बजे से एक और ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक धनराज कोशीयल और डांसर कोमल चौधरी, अनोखी राजस्थानी, पिंकी कोटा, रेहाना और एंजल भीलवाड़ा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
इस मेले का आयोजन ग्राम पंचायत और समस्त ग्रामवासी, बोहेड़ा द्वारा किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बोहेड़ा के प्रशासक गोपाल मालू हैं। ध्वनि व्यवस्था के लिए हिंगलाज साउंड, उदयपुर की सेवाएं ली गई हैं। कार्यक्रमों का संचालन माँ चामुंडा म्यूजिकल ग्रुप (सिंहपुर) और मेवाड़ा (धनगर) आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है।
मेले के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा
बालू लाल कुमावत विधायक प्रतिनिधि गौतम धींग एलवा माता समिति के नारायण लाल व्यास ओंकार लाल व्यास
अशोक वेद सागरमल कुमावत जयंत भंडारी मांगीलाल दांगी शंकर सिंह रावत भेरुलाल चौबीसा
अशोक वेद प्रवीण डांगी जयंत भंडारी राजू माली गणपत रावत देवीलाल अहीर सुरेश चौधरी मदन खटीक
प्रेम शंकर सुथार पंकज जाट
काशीराम सुथार
परशुराम सुथार फूलचंद धाकड़
भेरूलाल डांगी
राजेश माली सुरेंद्र सिंह चौहान
समेत कहीं ग्रामीण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कैलाश मालू ने किया
वार्ड पंच और नगर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube