ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

केन्द्रीय विद्यालय को लेकर पांचवें दिन भी सम्पूर्ण राजगढ़ कस्बा रहा बंद।

By Shubh Bhaskar · 28 Dec 2025 · 46 views
केन्द्रीय विद्यालय को लेकर पांचवें दिन भी सम्पूर्ण राजगढ़ कस्बा रहा बंद।

जिला स्तरीय अधिकारियों के धरना स्थल पर नहीं आने से कस्बेवासियों में बना रोष।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(राजगढ़अलवर:-राजगढ़- राजगढ़ केन्द्रीय विद्यालय को राजगढ़ में खोलने की मांग को लेकर पांचवें दिन भी राजगढ़ कस्बा सम्पूर्ण कस्बा बंद रहा। बंद को कस्बे के व्यापारियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न ग्राम पंचायतों के द्वारा समर्थन मिल रहा है। शनिवार को कोठी नारायणपुर पर चक्काजाम खत्म करने के बाद राजगढ़ विकास मंच के संयोजक मुकेश जैमन शनिवार रात ०8 बजे से आमरण अनशन पर बैठ हुए है। उन्होंने कहा कि जब तक केन्द्रीय विद्यालय का दलालपुरा से आवंटन निरस्त नहीं हो जाता तब तक वो आमरण अनशन जारी रहेगा। इस दौरान उनके साथ प्रतिदिन ०5-०5 लोग क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। रविवार को उनके साथ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजपाल मीना, रविन्द्र सिंह नरूका, मनोज मिश्रा, प्रकाशचंद सैनी, दिनेश परेवा बैठे। इस दौरान वक्ताओं ने राजगढ़ क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग की।
*स्थानीय जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय अधिकारियों के नहीं आने से आक्रोशित हैं लोग*
केन्द्रीय विद्यालय का दलालपुरा से आवंटन निरस्त करने की मांग को लेकर राजगढ़ में चल रहे जन आंदोलन में जिला स्तरीय अधिकारी व सत्ताधारी बड़े जनप्रतिनिधियों के नहीं आने से कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है। आंदोलन में शामिल लोगों ने बताया कि जनप्रतिनिधि वोट मांगने के समय तो आते हैं लेकिन जब राजगढ़ के विकास की बात है तो आखिर क्यों हमारे बीच नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर को राजगढ़ में लगातार बंद व हो रहे प्रर्दशन के बारे में जानकारी होने के बावजूद यहां पर नहीं आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजगढ़ की जनता अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रही है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
आज भी रहेंगे बाजार बंद, सब्जी मंडी कल से रहेंगी अनिश्चितकालीन बंद
केन्द्रीय विद्यालय की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में सोमवार को भी राजगढ़ कस्बे के सम्पूर्ण बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। मेडिकल की दुकानें दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। वहीं सब्जी मंडी यूनियन ने भी 30 दिसंबर से अनिश्चितकालीन बंद करने की घोषणा कर दी है। बंद के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
*धरना स्थल पर बाबा श्याम की भजन संध्या का हुआ आयोजन*
कस्बे के गोल सर्किल पर रविवार सायं को श्याम बाबा का दरबार लगाया गया तथा प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की सद्बुद्धि के लिए बाबा श्याम की भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन प्रवाहक सरदार सुरजीत सिंह ने कहा कि भजन संध्या के माध्यम से आमरण अनशन पर बैठे लोगों को ताकत मिलेगी। उन्होंने बाबा श्याम जी के भजनों के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने तथा राजगढ़ में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की अर्जी लगाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरूष उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube