ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कॉमन फड़ खाली कराने व किसानों को सुविधाएं देने की मांग।

By Shubh Bhaskar · 01 Apr 2026 · 35 views
कॉमन फड़ खाली कराने व किसानों को सुविधाएं देने की मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- स्थानीय क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति संगठन ने आवाज उठाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने कॉमन फड़ को खाली कराने तथा किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि कॉमन फड़ पर अव्यवस्था के कारण किसानों को अपनी उपज लाने और बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे समय और संसाधनों की बर्बादी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
संगठन ने मांग की कि कॉमन फड़ को जल्द से जल्द खाली कराया जाए तथा वहां साफ-सफाई, पेयजल, छाया, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं की गई, तो किसानों के हित में आंदोलन को तेज किया जाएगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube