खाकी का वार: कोटा ग्रामीण पुलिस ने 8/15,8/29 NDPS एक्ट के पुराने भगोड़े को दबोचा।
By Shubh Bhaskar ·
01 Apr 2026 ·
13 views
दैनिक शुभ भास्कर
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
खाकी का वार: कोटा ग्रामीण पुलिस ने 8/15,8/29 NDPS एक्ट के पुराने भगोड़े को दबोचा।
कोटा ग्रामीण | जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर (IPS) के नेतृत्व में कोटा ग्रामीण पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय' के ध्येय को चरितार्थ करते हुए पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर वांछित अपराधी कालू सिंह को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
विशेष अभियान के तहत बिछाया जाल
जिले में वांछित अपराधियों और भगोड़ों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा और पुलिस उप अधीक्षक (सांगोद) नरेंद्र जैन के सुपरविजन में थाना बपावर कलां की एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने तकनीकी कौशल और सटीक मुखबिरी के आधार पर अपराधी की घेराबंदी की।
फिरोजपुरा ओसाव से हुई गिरफ्तारी थानाधिकारी सुरेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी कालू सिंह पुत्र सरदार सिंह (30 वर्ष), निवासी फिरोजपुरा ओसाव, थाना रायपुर (झालावाड़) को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना कनवास के प्रकरण संख्या 29/2026, धारा 8/15,8/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
इनकी रही मुख्य भूमिका:
पुलिस की इस कामयाब टीम में थानाधिकारी सुरेश मीणा के साथ कांस्टेबल शम्भू सिंह (633), केदार सिंह (197) और भूपेन्द्र (690) की विशेष भूमिका रही। एसपी सुजीत शंकर ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।