65आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां।
By Shubh Bhaskar ·
01 Apr 2026 ·
24 views
65आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
आदेश के अनुसार, IAS डॉ. जोगा राम को शासन सचिव एवं आयुक्त,पंचायतीराज,राजस्थान, जयपुर के साथ-साथ मिशन निदेशक,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राजस्थान,जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, IAS राजन विशाल को मिशन निदेशक,जल जीवन मिशन,राजस्थान,जयपुर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा,IAS कन्हैयालाल स्वामी को संभागीय आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।
सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।