ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा पुनः पुस्तकालय अध्यक्ष निर्वाचित।

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 45 views
एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा पुनः पुस्तकालय अध्यक्ष निर्वाचित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ पंचायती पुस्तकालय एवं वाचनालय राजगढ़ के सत्र 2026-2027 की नवीन प्रबंधकारिणी एवं कार्यकारिणी के चुनाव पुस्तकालय भवन में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा (सेवानिवृत्त प्राचार्य) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक पालीवाल के निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंधकारिणी के कुल 23 सदस्यों का निर्वाचन किया गया। इसके बाद अध्यक्ष पद पर एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा को सर्वसम्मति से चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
अध्यक्ष चुने जाने पर एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर किशोर मुखर्जी, ओमप्रकाश प्रधान,जगमोहन शर्मा,लोकेश रावत,जिनेन्द्र जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित,महंत प्रकाश दास महाराज (ठिकाना गंगा बाग), उमाशंकर शर्मा,राजेश शर्मा (पंचायत समिति),एन.एल. वर्मा,खेम सिंह आर्य,प्रभारी पूरण जैमन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज द्वारा दी गई। महंत प्रकाश दास महाराज ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामना एवं बधाई दी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube