ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उज्जैन से प्रारंभ हुआ ब्राह्मण महाकुंभ पूरे देश में ब्राह्मणों की एकता का मॉडल बना - *पंडित चतुर्वेदी*

By Shubh Bhaskar · 28 Dec 2025 · 64 views
उज्जैन से प्रारंभ हुआ ब्राह्मण महाकुंभ पूरे देश में ब्राह्मणों की एकता का मॉडल बना - *पंडित चतुर्वेदी*

छत्रपति शिवाजी की धरती संभाजी नगर में ब्राह्मण महाकुंभ संपन्न।

महाराष्ट्र प्रांत संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति का गठन-पंडित चतुर्वेदी हुए सम्मानित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन महाकाल के धरती से ब्राह्मणों को संगठित करने का प्रथम प्रयास ब्राह्मण महाकुंभ 2017 के माध्यम से प्रारंभ हुआ था। जो आज ब्राह्मणों को एकजुट एकत्रित करने के लिए संपूर्ण भारतवर्ष का मॉडल बन चुका है। उपरोक्त उद्गार अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्यय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ने संभाजी नगर महाराष्ट्र में ब्राह्मण महाकुंभ में आए उपस्थित विप्रों के मध्य व्यक्त किए, हिंदू साम्राज्य के महाराज छत्रपति शिवाजी की धरती संभाजी नगर महाराष्ट्र में 28 दिसंबर 2025 को आयोजित महाराष्ट्र प्रांत एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महाकुंभ इसी कडी उज्जैन ब्राह्मण महाकुंभ का एक हिस्सा बना है। ब्राह्मण महाराष्ट्र महाकुंभ संयोजक श्रीमती विजया अवस्थी के संयोजन एवं राष्ट्रीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय संगठक सुरेश भाई मूले के संरक्षक में तथा महाराष्ट्र ब्राह्मण आर्थिक विकास मंडल अध्यक्ष पंडित आशीष डाबले संभाजी नगर महापौर नंदकिशोर घोढले के आथित्य में संपन्न हुआ जहां हजारों की संख्या में ब्राह्मण एकत्रित हुए उपरोक्त जानकारी एक प्रेस वक्तव्य में *अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर उपेंद्रनाथ त्रिपाठी वाराणसी* ने देते हुए बताया कि ब्राह्मण महाकुंभ में *संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी* द्वारा राष्ट्रीय संगठन सुरेश भाई बोले तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री नानक चंद शर्मा की सहमति से महाराष्ट्र प्रांत के संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के गठन की घोषणा की गई जिसमें महाराष्ट्र प्रांत संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति अध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत जयपुरकर संभाजी नगर, उपाध्यक्ष उमेश काशीकर सोलापुर,श्रीमती धनश्री श्रीकांत उत्पाद सातारा, कमलेश सेवाले शनी सिगनापुर सतारा, प्रदेश महामंत्री मोहन तिवारी जलगांव, प्रदेश मंत्री मनीष त्रिवेदी नागपुर रमाकांत जोशी नांदेड़ आर डी जोशी धूलिया, संगीता शर्मा औरंगाबाद,को मनोनीत किया गया महाकुंभ में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज उज्जैन महामंत्री पंडित वीरेंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष शैलेश दुबे ,नेमीचंद भावे, उज्जैन कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. आई सी दुबे, कमल किशोर तिवारी जबलपुर ,रमेश चंद अग्निहोत्री सतना , धर्मेंद्र मिश्रा देवास ,रामचंद्र दुबे इंदौर, रमाकांत दीक्षित पप्पू कटनी, आदि पदाधिकारीयों मध्य प्रदेश से संभाजी नगर ब्राह्मण महाकुंभ में शामिल हुए केशव सर पर पंडित चतुर्वेदी ,शैलेश दुबे, वीरेंद्र त्रिवेदी, ईश्वर चंद दुबे नेमीचंद भावे को सम्मानित किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube