ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पाटन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू।

By Shubh Bhaskar · 28 Dec 2025 · 11 views
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पाटन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-रैणी- जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग, राजस्थान सरकार के अधीन संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पाटन रैणी में सत्र 2026–27 के लिए कक्षा ०6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय में विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास,भोजन, यूनिफॉर्म,पाठ्यपुस्तकें तथा सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,खेलकूद, कंप्यूटर शिक्षा एवं सुरक्षित आवासीय सुविधा प्रदान की जाती है। ऑनलाइन आवेदन 26 दिसम्बर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश हेतु विद्यार्थी का कक्षा ०5 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रवेश के लिए आयु सीमा 10 से 13 वर्ष (31 मार्च 2026 तक) निर्धारित है। विद्यालय में कुल 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी www.tad.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर
ONLINE PORTAL FOR ADMISSION IN EKLAVYA MODEL RESIDENTIAL SCHOOL (2026–27) लिंक पर आवेदन कर सकते हैं।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube