ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सूर्या पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 31 Mar 2026 · 224 views
सूर्या पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह सम्पन्न,
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर
सूर्या पब्लिक स्कूल, सिटी पैलेस रोड बलरामपुर में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का भी आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निर्देशक डॉ. विनय कुमार तिवारी, प्रधानाचार्या डॉ. रंजू तिवारी एवं एमएलके पीजी कॉलेज के भूतपूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जे.पी.तिवारी की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर की गई।
समारोह में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
नर्सरी कक्षा में युवराज सिंह ने प्रथम, अंश ने द्वितीय एवं शिवांश द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में कार्तिक धवन प्रथम, दिव्या शर्मा द्वितीय एवं जंसू निषाद तृतीय रहे। यूकेजी में वैष्णवी चौरसिया प्रथम, वैष्णवी सिंह द्वितीय एवं साहिल तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 1 में दक्ष धवन प्रथम, आराध्या द्वितीय एवं आदित्य गुप्ता तृतीय रहे। कक्षा 2 में सुभाषु प्रथम, मुस्कान द्वितीय एवं देवासी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 3 में सौम्या प्रथम, आरोही द्वितीय एवं सुमैया तृतीय रहीं। कक्षा 4 में अक्षत सिंह प्रथम, अभिलाषा द्वितीय एवं चित्रांश मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 5 में कौशिक सिंह प्रथम, देवेंद्र मिश्रा द्वितीय एवं विराट श्रीवास्तव तृतीय रहे। कक्षा 6 में शौर्य त्रिपाठी प्रथम, समर द्वितीय एवं आदर्श मिश्रा तृतीय रहे। कक्षा 7 में अंशुमान प्रथम, मो. अनीश द्वितीय एवं हिमांशु तृतीय रहे। कक्षा 8 में सक्षम त्रिपाठी प्रथम, अंश मिश्रा द्वितीय एवं ओजस श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण भरत लाल शुक्ल, मनोज मिश्रा, रमेश साहू एवं सुमन सहित समस्त स्टाफ ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube