ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ईएसआई के डॉक्टर्स और कार्मिकों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का 51 किलो पुष्पहार से भव्य स्वागत ।

By Shubh Bhaskar · 28 Dec 2025 · 71 views
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

ईएसआई के डॉक्टर्स और कार्मिकों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का 51 किलो पुष्पहार से भव्य स्वागत ।

कोटा में पाँच नई ई एसआई डिस्पेंसरी खोलने और पुरानी में डॉक्टर स्टाफ की वृद्धि की मांग की गई

कोटा शहर में 28 दिसंबर को कोटा ई एस आई चिकित्सालय में राज्य सरकार के कार्यरत 34 डॉक्टर्स और कार्मिक के एपीओ आदेश निरस्त करने और 6 माह का सेवा विस्तार देने पर सभी ने समाजसेवी डॉ दुर्गा शंकर सैनी के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का 51 किलो पुष्पहार पहनाया, दुपट्टा ,साफा धारण करकर गणपति की प्रतिमा भेट कर भव्य स्वागत किया।

कोटा ई एस आई चिकित्सालय की पूर्व 72 पदों को कोटा में पाँच नई ईएसआई डिस्पेंसरी खोल कर संयोजित करने और पुरानी में डॉक्टर स्टाफ की वृद्धि की मांग की गई ।प्रदेश महासचिव सेवारत चिकित्सक संघ डॉ दुर्गा शंकर सैनी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के प्रयास से ईएसआईसी चिकित्सालय को बंद होने से बचाया ,और श्रमिक हितों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए राज्य के विशेषज्ञ डॉक्टर्स और कार्मिक को एपीओ आदेश प्रत्याहारित करवाए श्रमिक हित में लिए निर्णय के लिए माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला जी का हृदय से आभार ब साधुवाद इस अवसर पर समाजसेवी डॉ दुर्गा शंकर सैनी, सेवारत चिकित्सक संघ कोटा महासचिव डॉ राजेश सामर,डॉ नीरू सिसोदिया, डॉ अर्चना मीणा,डॉ निशा जैन, डॉ धनराज मेवाड़ा, डॉ विजय जाटव,जितेन्द्र माथुर,मनोज कुमार खरे ,इतिश्री कछावा, अनिता मेघवाल, द्वारका सैनी,आशीष जांगिड़, हेमंत बलराम मीणा, नरेंद्र नागर सहित अन्य उपस्थित रहे

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube