गौ माता का विधि-विधान से अंतिम संस्कार, गौ सेवकों ने निभाई सेवा की परंपरा।
By Shubh Bhaskar ·
30 Mar 2026 ·
28 views
गौ माता का विधि-विधान से अंतिम संस्कार, गौ सेवकों ने निभाई सेवा की परंपरा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- खैरथल- खैरथल ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ सेवा के प्रति समर्पण का एक और उदाहरण सामने आया है। जानकारी के अनुसार खैरथल-टपूकड़ा क्षेत्र में एक गौ माता का निधन हो गया। सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ गौ माता का अंतिम संस्कार किया।
इस सेवा कार्य में जिला खैरथल के जिला संगठन मंत्री गौ पुत्र विपिन यादव, गौ पुत्र संदीप चौहान, गौ पुत्र आशीष राठौर, गौ पुत्र सोनू, गौ पुत्र विनय प्रजापति, गौ पुत्र सुरेश चौहान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर श्रद्धा भाव से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण की।
संगठन के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर सभी भारतवासियों से अपील की कि वे गौ माता की सेवा और रक्षा के लिए आगे आएं और इस पुण्य कार्य में सहयोग करें।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के कार्यकर्ता प्रदेशभर में सक्रिय रहकर गौ सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही गौ संरक्षण का उद्देश्य साकार हो सकता है, इसलिए सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है।