ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भूगोर में प्राचीन हनुमान मंदिर में 29 अप्रैल को होगा भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह।

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 61 views
भूगोर में प्राचीन हनुमान मंदिर में 29 अप्रैल को होगा भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर के भूगोर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में 29 अप्रैल को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत एवं गद्दीनशीन विवेक प्रधान महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा शामिल होंगे।
इस अवसर पर चल रहे 51 दिवसीय रामायण पाठ का समापन किया जाएगा,जिसके उपरांत विधि-विधान से हवन आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर 11:00 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं भंडारे में दूर-दूर से संत-महात्मा, विशिष्ट जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube