ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पाटन (नीमकाथाना) में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 13 views
पाटन (नीमकाथाना) में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-नीमकाथाना- नीमकाथाना क्षेत्र के पाटन कस्बे में 29 मार्च को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
शिविर का आयोजन डॉ. गौ पुत्र दलीप यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संगठन के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) गौ पुत्र राकेश सराधना अपनी टीम के साथ कोटपूतली से पहुंचे। शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ब्रजवासी गौ रक्षक सेना की टीम का स्थानीय लोगों द्वारा सम्मान भी किया गया। इस मौके पर गौ पुत्र दलीप गुर्जर,गौ पुत्र राजेन्द्र गुर्जर,गौ पुत्र बल्लू फागना,गौ पुत्र देवेन्द्र गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वे निस्वार्थ भाव से गौ माता, सभी जीव-जंतुओं और सनातन धर्म की सेवा व रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक सामाजिक कार्यों में भाग लेने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube