ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समापन।

By Shubh Bhaskar · 28 Dec 2025 · 16 views
सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाडीअलवर):- राजगढ़ राजगढ़ कस्बे के राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में विगत सात दिवस से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समापन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीषा मीणा ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. जगत सिंह मीणा रहे। डॉ मीणा ने अपने उ‌द्बोधन में सभी स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों को शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाइयां प्रेषित की एवं आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। समारोह में शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सबसे अंत में स्वयंसेवकों ने नृत्य एवं संगीत की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। डॉ संजय बमनावत ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान डॉ योगेंद्र सिंह सेहरा,डॉ कपिल देव कुंडारा एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube