महावीर जयंती पर शाहपुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत
By Shubh Bhaskar ·
30 Mar 2026 ·
16 views
महावीर जयंती पर शाहपुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर शाहपुरा में जैन समाज द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
जिसमे भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा इसका अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
जिसमे जिला महामंत्री अविनाश जीनगर,नगर महामंत्री राजाराम पोरवाल जितेंद्र पाराशर, रमेश मारू, मोहन गुर्जर, महावीर सैनी, मुकेश माली,नवल सोनी, अंकित शर्मा, देवेंद्र सिंह गहलोत, गणेश कहार,सिद्धू सेन एवम् सभी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।