ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मार्च अंत में राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन मुस्तैद, फिर भी रैणी में जारी है अवैध बजरी खनन।

By Shubh Bhaskar · 30 Mar 2026 · 58 views
मार्च अंत में राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन मुस्तैद, फिर भी रैणी में जारी है अवैध बजरी खनन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी- रैणी उपखंड क्षेत्र में वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में सरकार जहां राजस्व वसूली को लेकर सख्त नजर आ रही है और विभाग दिन-रात जुटे हुए हैं, वहीं रैणी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन का खेल बेखौफ जारी है। अवैध खनन माफिया नदियों, प्रतिबंधित चरागाह भूमि और खातेदारी भूमि से धड़ल्ले से बजरी निकालकर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक ढिलाई के कारण अवैध परिवहन की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खुलेआम सड़कों पर दौड़ रही हैं। इससे न केवल पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है, बल्कि सरकारी खजाने को भी भारी चपत लग रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कड़ी कार्यवाही नहीं की गई, तो रॉयल्टी से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा माफियाओं की जेब में जाता रहेगा।
अब देखना यह होगा कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में संबंधित विभाग इस अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन भ्रष्ट होगा तो कोई कार्यवाही नहीं होगी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube