ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ट्रैक्टर से घायल हुई गौ माता, जीव जंतु प्रेमी गौसेवक मुकेश सैनी ने दिखाई मानवता।

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 44 views
ट्रैक्टर से घायल हुई गौ माता, जीव जंतु प्रेमी गौसेवक मुकेश सैनी ने दिखाई मानवता।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- बांदीकुई में 29 मार्च 2026 को सुहाना रिसोर्ट के पास एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक छोटी गौ माता को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर से कुचल दिए जाने के कारण उसका पिछला पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीव-जंतु प्रेमी, गौसेवक एवं सर्प मित्र मुकेश सैनी तत्काल मौके पर पहुंचे।
मुकेश सैनी ने घायल गौ माता का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर तथा निजी वाहन की व्यवस्था कर अपने खर्चे पर उसे बेहतर इलाज के लिए हिंगोनिया गौशाला जयपुर भिजवाया।
स्थानीय लोगों ने इस अमानवीय कृत्य पर रोष जताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। वहीं,जीव जंतु प्रेमी गौसेवक व सर्प मित्र मुकेश सैनी को धन्यवाद देते हुए इस कार्य की सराहना करी इनके इस कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा की जा रही है। मीडिया को यह है जानकारी क्षेत्र के लोगों द्वारा प्राप्त हुई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube