ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारत विकास परिषद पीपाड़ नगर की बैठक संपन्न सतीश व्यास पुन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 76 views
भारत विकास परिषद पीपाड़ नगर की बैठक संपन्न सतीश व्यास पुन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

​पीपाड़ सिटी।नवरतन औझा। भारत विकास परिषद शाखा पीपाड़ नगर की वित्तीय वर्ष की अंतिम मासिक बैठक रविवार को स्थानीय माहेश्वरी भवन में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।सचिव ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय महासचिव गिरीश लोढा के द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वल करके किया गया। बैठक के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनाव अधिकारी लोकेश मित्तल के देखरेख में आगामी कार्यकाल के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सतीश व्यास को सर्वसम्मति से एक बार फिर नगर अध्यक्ष चुना गया।​ बैठक की शुरुआत शाम 6 बजे हुई जिसमें निवर्तमान कार्यकारिणी ने वर्ष भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया व वित्तीय वर्ष के दौरान परिषद द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों का विवरण साझा किया गया।परिषद के सचिव ओमप्रकाश विश्नोई ने वर्ष भर के वित्तीय लेन-देन की जानकारी सभी सदस्यों के सम्मुख रखी।मुख्य अतिथि एवं प्रांतीय महासचिव गिरीश लोढा ने अपने उद्बोधन में परिषद के सेवा प्रकल्पों को और अधिक प्रभावी बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।​नए वित्तीय वर्ष (2026-27) के लिए कार्यकारिणी गठन हेतु प्रांतीय चुनाव अधिकारी लोकेश मित्तल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सदस्यों के व्यापक समर्थन और पिछले कार्यकाल के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए सतीश व्यास को पुन अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।वही सचिव पद के लिए ओमप्रकाश विश्नोई व कोषाध्यक्ष के लिए दिनेश मालानी को नियुक्त किया गया।उनकी घोषणा होते ही परिषद सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश व्यास ने कहा कि परिषद का लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। नई टीम के साथ हम सेवा और संस्कार के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।​कार्यक्रम के अंत में सचिव ओमप्रकाश विश्नोई ने सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन सामूहिक राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर सीबीओ नरेंद्र सिंह राठौड़,दिनेश मालानी,रामकिशोर गहलोत,गौतम टाक, सुरेंद्र टाक,गिरधारी प्रजापत,उम्मेद भाणु,पायल दीदी,वृषाली गोयल,भूराराम टाक,दिलखुश टाक,महेंद्र सिंह,सोहनलाल सोनी,रामसिंह,हरचंद हुड्डा,गजेंद्र सिंह राजपुरोहित, दिनेश प्रजापत,रामेश्वर सुथार,दिनेश परिहार,राजेन्द्र छिपा,देवाराम सुथार, सहितपरिषद के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube