ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को शहर में होंगे अनेको धार्मिक कार्यक्रम।

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 61 views
हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को शहर में होंगे अनेको धार्मिक कार्यक्रम।

पीपाड़ सिटी।उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों मे 2 अप्रैल गुरुवार को राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा ।इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में दिनभर विशेष अभिषेक के अलावा हवन पूजन भी होगा वही सांय समय हनुमान चालीसा व सुदंरकाड पाठ के अलावा रात्रि समय एक शाम बालाजी के नाम विशाल भजन संध्या का भी जगह जगह भव्य आयोजन होगा शहर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हनुमान मंदिरों पर विशेष सजावट के साथ सभी आवश्यक तेयारिया की जा रही है।इस अवसर पर दातीवाड़ा गांव स्थित हनुमान मंदिर में 11 मुखी व पंचमुखी बालाजी की प्रतिमाओं का विधी विधान से महाभिषेक भी किया जाएगा इसी तरह बोयल रोड़ खेजड़ा वीर हनुमान मंदिर में दिन में पुजारी ओम बाबा वैष्णव के सानिध्य में विशेष पूजन के साथ ही रात्रि समय एक शाम खेजड़ा वीर हनुमान के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा तथा भामाशाह कमल किशोर वैष्णव द्वारा विशेष पूजन के साथ ही प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।वही शहर के दक्षिण मुखी बालाजी मोगरिया नाडा बालाजी झरोखा वाले बालाजी मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष धार्मिक आयोजन भी होगे जबकि प्राचीन खाखीजी बगेची स्थित बालाजी मंदिर में मंहत हिरामणदास महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा व रात्रि समय भजन कीर्तन भी होगी पुजारी ओंकारदास महाराज द्वारा मंदिर में विशेष सजावट के साथ तैयारियां की जा रही है। शहर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बालाजी की प्रतिमाओं का तेल सिन्दूर के साथ अभिषेक भी किया जाएगा वही हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भक्तो मे विशेष उत्साह बना हुआ है तथा धार्मिक आयोजन की तेयारियो को अंतिम रूप भी दिया जा रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube