अलवर में युवक पर नकाबपोश बदमाशों का जानलेवा हमला।
By Shubh Bhaskar ·
29 Mar 2026 ·
18 views
अलवर में युवक पर नकाबपोश बदमाशों का जानलेवा हमला।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर सर्किल पर देर शाम एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीन से चार नकाबपोश युवकों ने मिलकर एक युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया।
पीड़ित युवक तुषार सैनी ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में पीटीआई ट्रेनर है और साइकिल से अपने घर लिसोड़ा वाला कुआं जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश युवकों ने उसे घेर लिया और अचानक हमला कर दिया।
हमले से घबराए तुषार सैनी ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचकर उपचार कराया।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।