ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महावीर इंटरनेशनल कपासन द्वारा बेबी किट व सेनेटरी नेपकिन वितरित

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 13 views
महावीर इंटरनेशनल कपासन द्वारा बेबी किट व सेनेटरी नेपकिन वितरित


दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


जिले के महावीर इंटरनेशनल केन्द्र कपासन द्वारा सेवा गतिविधियों के अंतर्गत राजकीय उप जिला चिकित्सालय, कपासन में नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित किए गए। इस अवसर पर नवजात शिशुओं की माताओं को शिशु स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरूक भी किया गया। इसके साथ ही सामाजिक सरोकार के तहत कपासन केन्द्र में गरिमा प्रोजेक्ट के अंतर्गत सेनेटरी नेपकिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें स्वस्थ रहने और विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित कर उसके सही उपयोग और महत्व की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल केन्द्र, कपासन के अध्यक्ष वीर मुकेश संचेती, सचिव वीर दीपक कुमार मोची, वीर योगेश बारेगामा तथा नर्सिंग ऑफिसर शारदा स्वर्णकार, गीता रेगर, प्रेम बैरवा, पुष्पा रेगर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube