ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ सोना, निवेशकों की चांदी।

By Shubh Bhaskar · 28 Dec 2025 · 48 views
आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ सोना, निवेशकों की चांदी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- दिल्ली- दिल्ली वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनैतिक और व्यापार तनावों के बीच पिछले एक साल में सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी रही और एक तरफ जहां दोनों कीमती धातु आम लोगों की पहुंच से दूर हो गईं, वहीं निवेशकों को खूब फायदा हुआ। एमसीएक्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार,अहमदाबाद में सोने की कीमत 31 दिसंबर 2024 को 75,913 रुपए प्रति दस ग्राम थी जो 26 दिसंबर 2025 को बढ़कर 1,37,591 रुपए पर पहुंच गई। इस प्रकार, इसकी कीमत 81 प्रतिशत से अधिक बढ़ी। इस दौरान चांद भी 85, 851 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,28,948 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसकी कीमत एक साल में 167 प्रतिशत बढ़ी।
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमत में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण वैश्विक है। एक तरफ रूस युक्रेन युद्ध और दूसरी तरफ पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु की मांग बढ़ी है। इसके अलावा, व्यापार तनाव भी इसकी एक वजह है। निवेशक ही नहीं, विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक भी सोना खरीद रहे हैं। एक तरफ जहां मूल्य में सोने की खपत बढ़ी है, वहीं वास्तविक खपत में कमी आई है। इसका मुख्य कारण इसकी आसमान छूती कीमतें हैं जिससे यह आम लोगों की पहुंच से दूर चला गया है।
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) ने सोने चांदी में तेजी के लिए वैश्विक कारकों के साथ देश में वैवाहिक और त्योहारी मांग को भी जिम्मेदार ठहराया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube