ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शिवपुरी में पहली बार महावीर जन्म कल्याणक पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 16 views
शिवपुरी में पहली बार महावीर जन्म कल्याणक पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा- इस वर्ष शिवपुरी ग्राम में पहली बार महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा 30 मार्च को प्रातः 7:00 बजे DJ एवं पुष्प वर्षा के साथ निकाली जाएगी, जिसमें समस्त ग्रामवासी भाग लेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत शोभायात्रा के पश्चात भगवान का शांतिधारा एवं अभिषेक किया जाएगा तथा इसके बाद 108 दीपों से भव्य म्यूजिकल महा आरती का आयोजन होगा।
समस्त ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे जाति-पांति के भेदभाव से ऊपर उठकर अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube