श्री हनुमान जन्मोत्सव पर होंगे अनेक भव्य आयोजन।
By Shubh Bhaskar ·
29 Mar 2026 ·
13 views
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर होंगे अनेक भव्य आयोजन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के जयपुर रोड अकबरपुर वालो की व राजगढ़ में जयपुर रोड के श्री बगीची वाले हनुमान जी महाराज मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे अकबरपुर के लिए केडलगंज से विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।
यह शोभायात्रा केडलगंज से प्रारंभ होकर नगर निगम, घंटाघर, होप सर्कस, कंट्रोल रूम, गायत्री मंदिर रोड, घोड़ाफेर, ढाई पैड़ी होते हुए शाम लगभग 4:00 बजे मंदिर प्रांगण पहुंचेगी।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों का विशेष समावेश रहेगा, जिसमें गणेश जी की झांकी, भगवानों की विभिन्न झांकियां, अशोक वाटिका की झांकी सहित अनेक धार्मिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इसके अलावा रघुवीर ताशा पार्टी, दुर्गा बैंड, धमाल ढोल,पांच डीजे, घंटा- घड़ियाल और तोपों से पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यात्रा में लगभग 551 ध्वज एवं हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। वृंदावन के कारीगरों द्वारा सुसज्जित बाबा का भव्य रथ भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएगा।
शोभायात्रा के दौरान अलवर जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों से जुड़े संतजन अलग-अलग बग्गियों में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। लगभग 20 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में मार्ग में जगह-जगह करीब 40 स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई है।
मंदिर प्रांगण में ०8वीं बार 108 अखंड पाठों का आयोजन 11 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 29 मार्च 2026 को पूर्ण हुआ। इसके उपरांत हवन, कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।देश भर में हनुमान मंदिरों पर हनुमान जनमोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।