ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सीबीएन की कार्रवाई - 03.556 किलोग्राम अवैध अफीम सहित 1098 अफीम के पौधे जब्त

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 305 views
सीबीएन की कार्रवाई - 03.556 किलोग्राम अवैध अफीम सहित 1098 अफीम के पौधे जब्त


दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), जयपुर सेल के अधिकारियों की एक टीम ने दिनांक 27 अप्रैल, निम्बाहेडा चित्तौड़गढ़ हाईवे, तहसील निम्बाहेडा, जिला चित्तौड़गढ़ की सर्विस रोड पर मड्डा सर्कल के पास एक मोटरसाइकिल को रोका और उससे कुल 03.556 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। विशिष्ट एवं विश्वसनीय खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मड्डा सर्कल, निम्बाहेडा चित्तौड़गढ़ हाईवे, तहसील निम्बाहेडा, जिला चित्तौड़गढ़ के पास अपनी मोटरसाइकिल में छिपाकर अवैध अफीम चित्तौड़गढ़ की ओर ले जाने वाला था, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), जयपुर सेल के अधिकारियों की एक टीम ने उस मोटर साइकिल और व्यक्ति को रोकने के लिए एक टीम बनाई गई और उसे भेजा गया। कड़ी निगरानी के बाद, संदिग्ध मोटर साइकिल और व्यक्ति की पहचान की गई और उसे निम्बाहेडा चित्तौड़गढ़ हाईवे, तहसील निम्बाहेडा, जिला चित्तौड़गढ़ की सर्विस रोड पर मड्डा सर्कल के पास रोका गया और उसके बाद उस मोटर साइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, मोटर साइकिल से जुड़े बैग में रखे एक पॉलीथीन बैग में छिपाकर रखी गई 03.556 किलो ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद अफीम और वाहन को जब्त कर लिया गया है और एक व्यक्ति को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। एक अन्य प्राकरण मे केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), भीलवाड़ा के अधिकारियों की एक टीम ने दिनांक 28 मार्च को गाँव झालरा, PS & तहसील- आसींद, जिला- भीलवाड़ा में गैर-कानूनी तरीके से उगाए गए 1098 अफीम के पौधे जब्त किए।विशिष्ट एवं विश्वसनीय खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी कि किसी ने गाँव झालरा, PS & तहसील-आसींद, जिला- भीलवाड़ा में प्याज के खेतों की आड़ में गैर-कानूनी तरीके से अफीम के पौधे उगाए थे, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), भीलवाड़ा के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई और 28 मार्च की सुबह भेजी गई। कड़ी निगरानी के बाद, टीम ने मुखबिर की बताई जगह की पहचान की और प्याज के खेतों की आड़ में गैर-कानूनी तरीके से उगाए गए अफीम के पौधे पाए। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, 1098 गैर-कानूनी अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं और एक व्यक्ति को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई को अपनी अटूट प्रतिबद्धता से दोहराता रहेगा। इस प्रकार की कार्रवाइयाँ समाज, विशेषकर युवाओं को नशे की भयावह समस्या से बचाने तथा नशा मुक्त भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में ब्ठछ के दृढ़ संकल्प को सुदृढ़ करती हैं। उपरोक्त दोनों कार्यवाही, श्री नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) के मार्गदर्शन में की गई। किसी भी प्रकार का नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिये निम्न नम्बरों पर सम्पर्क करें । 0744-2438928 (Control Room), 8764748232 (WhatsApp), Email: dnc-kota@cbn.nic.in। जानकारी देने वाले का नाम व पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube