ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति को खेलकूद में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान। माय भारत अलवर द्वारा खेल किट का वितरण।

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 236 views
श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति को खेलकूद में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान।

माय भारत अलवर द्वारा खेल किट का वितरण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति को खेलकूद एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शनिवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत अलवर द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित युवा मंडल संवाद कार्यक्रम एवं खेल किट वितरण समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
समिति वर्ष 2017 से निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता एवं जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसके साथ ही संस्था द्वारा नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर, सिलाई, कढ़ाई सहित विभिन्न प्रशिक्षण कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं।
संस्था ने नारायणपुर क्षेत्र के खुमरेडी श्मशान घाट, जगन्नाथ डूंगरी तथा धामेंडा धाम जैसे सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर बिना सरकारी सहायता के हजारों बरगद, पीपल, गूलर सहित छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर सराहनीय वृक्षारोपण किया है। धामेंडा धाम में लगाए गए पौधे अब “ऑक्सीजन प्लांट” के रूप में विकसित हो चुके हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।
खेल क्षेत्र में भी संस्था ने ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक एवं जिला स्तर तक खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उल्लेखनीय कार्य किया है। इसी योगदान के चलते कार्यक्रम में जिला उपनिदेशक पंकज यादव एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर तोताराम गुर्जर द्वारा संस्था के सचिव सुनील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष भोमराज शर्मा एवं खेल प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी को तीन खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं के विकास, युवा मंडलों के गठन एवं आगामी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। संस्था सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी संस्था युवाओं को प्रेरित करने एवं विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्य निरंतर जारी

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube