ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एनडीपीएस के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 28 Dec 2025 · 39 views
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

एनडीपीएस के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार।

कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस थाना देवली मांजी द्वारा कार्यवाही करते हुऐ 27 दिसम्बर को प्रकरण सख्या 209/2025 धारा 8/20. 8/29 एनडीपीएस एक्ट थाना कनवास जिला कोटा ग्रामीण में फरार आरोपी लालसिंह उर्फ लाला पुत्र धुरालाल जाति बंजारा उम्र 29 साल निवासी शिवपुरिया कुए वाला थाना कुकडेश्वर जिला नीमच मध्यप्रदेश को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की।

घटना का विवरण:- 16 नवम्बर को थानाधिकारी थाना कनवास मय जाप्ता द्वारा दौराने गश्त व चैकिंग मेला ग्राउण्ड, बालाजी के मंदिर के सामने धुलेट, कनवास से मुल्जिम धनराज शर्मा पुत्र किशनगोपाल जाति ब्राहम्ण उम्र 60 साल निवासी धूलेट थाना कनास के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 1 किलो 306 ग्राम जब्त किया व फर्दात पर मुकदमा नं 209/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।विशेष टीम का गठन एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित आरोपी की तलाश हेतू ।रामकल्याण मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण के सुपरविजन व नरेन्द्र जैन वृताधिकारी वृत सांगोद कोटा ग्रामीण के निर्देशन में सुनील कुमार सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना देवली मांझी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश प्रारम्भ की गयी।

कार्यवाही विवरण :-27 दिसम्बर को सुनील कुमार सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना देवली मांझी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान से प्रकरण में फरार आरोपी लालसिंह उर्फ लाला पुत्र धुरालाल जाति बंजारा उम्र 29 साल निवासी शिवपुरिया कुए वाला थाना कुकडेश्वर जिला नीमच मध्यप्रदेश को हरिगढ, झालावाड से गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की, आरोपी रिश्तेदारी में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था, आरोपी से प्रकरण में अनुसंधान किया जा रहा है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube