ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की

By Shubh Bhaskar · 29 Mar 2026 · 31 views
मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से राज्य के मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलक्टर्स सहित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पेट्रोल, डीजल एवं गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, पंच गौरव योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

जिला स्तर पर डीओआईटी कक्ष में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने संबंधित अधिकारियों को पंच गौरव योजना एवं गैस वितरण व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube