गणपत वाटिका में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में आचार्य पंडित विकास शास्त्री का किया भव्य स्वागत।
By Shubh Bhaskar ·
28 Dec 2025 ·
13 views
गणपत वाटिका में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में आचार्य पंडित विकास शास्त्री का किया भव्य स्वागत।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर गणपत वाटिका में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में दिनांक 28 दिसंबर 2025 रविवार को कथा वाचक आचार्य पंडित विकास शास्त्री का अलवर जिला युवा ब्राह्मण सभा ने किया स्वागत। युवा अध्यक्ष पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि गणपति वाटिका में चल रही भागवत कथा के वाचक आचार्य पंडित विकास शास्त्री का कथा स्थल पर जाकर उनका पूरी टीम के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत करने में पंडित विवेकानन्द शर्मा जिला अध्यक्ष अलवर जिला युवा ब्राह्मण सभा,अनिल शर्मा,सुरेश ,ओमप्रकाश शर्मा, पंकज शर्मा,रतनदीप भारद्वाज, ललित भारद्वाज,मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।