ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अब अकादमिक अवकाश होंगे वर्ष पर्यंत स्वीकृत महासंघ के प्रयासों को मिली सफलता

By Shubh Bhaskar · 28 Mar 2026 · 27 views
अब अकादमिक अवकाश होंगे वर्ष पर्यंत स्वीकृत
महासंघ के प्रयासों को मिली सफलता

अब अकादमिक अवकाश होंगे वर्ष पर्यंत स्वीकृत
महासंघ के प्रयासों को मिली सफलता

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) के प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों को सम्मेलन, सेमिनार, संगोष्ठी एवं कार्यशाला में शोध-पत्र वाचन हेतु अकादमिक अवकाश अब वर्ष पर्यंत स्वीकृत किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
ज्ञातव्य है कि पूर्व में अकादमिक अवकाश को 31 जनवरी तक सीमित रखा गया था, जिससे शिक्षकों की अकादमिक एवं शोध गतिविधियाँ प्रभावित होती थीं। इस विषय पर महासंघ ने उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा को विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के कारण इस प्रतिबंध को अप्रासंगिक बताया था।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रो. रिछपाल सिंह ने कहा कि यह निर्णय उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे शिक्षकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने शोध प्रस्तुत करने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे और संस्थानों की शैक्षणिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
संगठन के द्वारा प्रस्तुत तथ्यों और तर्कों से सहमत होते हुए राज्य सरकार द्वारा संशोधित आदेश जारी करते हुए अकादमिक अवकाश को वर्ष भर स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार बहरवाल ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति है। इससे शिक्षकों की अकादमिक सक्रियता, शोध प्रवृत्ति एवं नवाचार को बल मिलेगा तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायता प्राप्त होगी।
(डॉ. रिछपाल सिंह)
प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
राजस्थान (उच्च शिक्षा)

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube