शेलोम इंग्लिश स्कूल के दसवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान।
By Shubh Bhaskar ·
28 Mar 2026 ·
21 views
शेलोम इंग्लिश स्कूल के दसवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान।
15 वर्षों से शत-प्रतिशत परिणाम का रिकॉर्ड कायम, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के माचाड़ी मार्ग स्थित शेलोम इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल, राजगढ़ ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 15 वर्षों तक शत-प्रतिशत परिणाम का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की मेधावी छात्रा पायल सैनी ने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अक्षरा गुप्ता और मोहित मीणा ने 96.67 प्रतिशत, दिशिका गुप्ता ने 95.67 प्रतिशत, अंकित भाबला ने 94.00 प्रतिशत, सागर सिंह ने 93.67 प्रतिशत, सार्थक मीना ने 93.33 प्रतिशत, एंजेल साहू ने 93.00 प्रतिशत, अंजली मीना और राधिका माहेश्वरी ने 91.00 प्रतिशत, भूमिका मीना ने 90.83 प्रतिशत, भाविका जांगिड़ और देवांश गुप्ता ने 90.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया।
विद्यालय के संस्था प्रधान डॉ. जोसेफ राज ने बताया कि उन्हें पिछले 32 वर्षों से इंग्लिश माध्यम विद्यालय संचालन का अनुभव है और विद्यालय पिछले 15 वर्षों से लगातार राजगढ़ क्षेत्र में शत-प्रतिशत परिणाम दे रहा है। इस वर्ष विद्यालय के 30 में से 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि सभी 30 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सभी 13 मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का माला, साफा, शिल्ड और मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। साथ ही चार विद्यार्थियों को सेंचुरी (सेंटम) अवार्ड तथा चार विद्यार्थियों को कैश अवार्ड देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की उपप्राचार्या कुंजुमोल जोसेफ, शशिभूषण शर्मा, पूनम गुप्ता, अनिल शर्मा, महेश बैरवा, नरेश शर्मा सहित अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।