होली मिलन समारोह में सुंदर काण्ड व भजनो का लिया आनंद महादेव के भक्तों के लिए स्टील शेड का करवाया निर्माण
By Shubh Bhaskar ·
28 Mar 2026 ·
18 views
होली मिलन समारोह में सुंदर काण्ड व भजनो का लिया आनंद
महादेव के भक्तों के लिए स्टील शेड का करवाया निर्माण
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर आरएसएमएम पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी ने झामेश्वर महादेव प्राँगण में
आर एस एम एम पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के सदस्यों ने आर्थिक सहयोग कर झामेश्वर महादेव प्राँगण में भक्तो को गर्मी व बरसात से बचाव हेतु एक खूबसूरत स्टील शेड का निर्माण करवाया। सैकड़ों सदस्यों की उपस्तिथि में सोसायटी कि कोर कमेटी के सदस्य एल सी जोशी, दिनेश कुमार माली, हेमंत त्रिवेदी, के सी शर्मा, सी एल पूर्बिया द्वारा पूजा-अर्चना, सुन्दरकाण्ड व भजन गायन के साथ विधि विधान से अपने आराध्य देव झामेश्वर महादेव को अर्पित किया। महा सचिव हेमंत त्रिवेदी ने सोसायटी की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए , शेड निर्माण में सभी सहयोग कर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन किया।
होली मिलन समारोह -
सदस्यों ने भक्ति भाव से विभोर होने के साथ साथ होली मिलन का कार्यक्रम भी रखा ।जिसमे विभिन प्रकार के होली गीतों की धून पर थिरक कर अपने पुराने दिनों की यादो को फिर से संजोया। कार्यक्रम में रॉक फॉस्फेट संभाग के महा प्रबंधक राजेंद्र कुमार शर्मा और महाप्रबंधक राजेंद्र राव सहित आर एस एम एम के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे