ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान में अफीम तौल का आगाजः चित्तौड़गढ़ में 29 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया

By Shubh Bhaskar · 28 Mar 2026 · 82 views
राजस्थान में अफीम तौल का आगाजः चित्तौड़गढ़ में 29 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

राजस्थान के अफीम उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के 7 जिलों में करीब 49 हजार से अधिक किसानों की अफीम और डोडे का तौल कार्य शुरू हो चुका है। नारकोटिक्स विभाग ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। 28 मार्च से प्रतापगढ़ में तौल शुरू हो चुका है, जबकि प्रदेश के सबसे बड़े अफीम उत्पादक केंद्र चित्तौड़गढ़ में 29 मार्च से तौल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेश में कुल 49,140 अफीम किसानों के लिए तौल प्रक्रिया शुरू की गई है ।

चित्तौड़गढ़ में तौल केंद्र

चित्तौड़गढ़ (प्रथम खंड): 29 मार्च से तौल शुरू होगा,

जिसमें पहले दिन 17 गांवों के 303 किसान पहुंचेंगे। 15 अप्रेल तक गम पद्धति के तहत अफीम तौल होगा। इसके बाद सीपीएस पद्धति के तहत डोडे का तौल होगा।

चित्तौड़गढ़ (द्वितीय एवं तृतीय खंड): 2 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी जो 23 अप्रैल तक चलेगी।

तौल केंद्र जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ और निम्बाहेड़ा में बनाए गए हैं। चित्तौड़गढ़ एयर उदयपुर जिले की 15 तहसीलों के 756 गांवों के अफीम किसानों का अफीम और डोडा तौल कार्य होगा।

इस बार प्रदेश में 34,776 किसान गम (लुवाई) पद्धति और 14,364 किसान सीपीएस पद्धति के तहत पंजीकृत हैं। अकेले चित्तौड़गढ़ जिले की बात करें तो यहां कुल 21,647 लाइसेंस जारी किए गए हैं। सीपीएस (बिना चीरा लगाए) पद्धति वाले किसानों को विशेष ध्यान रखना होगा। उन्हें पोस्तदाना निकालने के बाद 6 इंच डंठल के साथ साबुत डोडा जमा करना होगा। 5 आरी के लाइसेंस पर प्रति किसान 45 किलो डोडा जमा करना अनिवार्य है।

विभाग की तैयारियां

तौल केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए नारकोटिक्स विभाग ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं:-

गर्मी को देखते हुए वॉटर प्रूफ टेंट और शीतल पेयजल।

किसानों के रुकने और सोने की समुचित व्यवस्था।

तकरीबन 18 हजार कंटेनर मंगवाए गए हैं।

तौल से एक दिन पहले किसानों को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
इस सीजन में प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल को काफी नुकसान हुआ है। विभाग के अनुसार, लगभग 451 किसानों ने अधिकारियों की मौजूदगी में अपनी खराब फसल को नष्ट करवाया है। अफीम और डोडे के तौल की यह पूरी प्रक्रिया आगामी 23 अप्रैल तक चलेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube