ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालेटा में क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

By Shubh Bhaskar · 28 Mar 2026 · 77 views
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालेटा में क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले के बालेटा कस्बे में आरटीएस(RTS) प्रोजेक्ट के अंतर्गत लर्निंग लिंक फाउंडेशन (Learning Link Foundation) की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालेटा में सोमवार को ज्ञानवर्धक एवं रोचक क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी भावना और शैक्षिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
प्रतियोगिता का आयोजन दो समूहों में किया गया। प्रथम समूह में कक्षा ०4-०5 की 18 छात्राओं तथा द्वितीय समूह में कक्षा ०6-०8 की 18 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रकार कुल 36 छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रत्येक समूह में ०3-०3 छात्राओं के ०6-०6 दल बनाए गए, जिनके बीच रोचक मुकाबला हुआ।
प्रतियोगिता के अंत में दोनों समूहों से ०6 छात्राओं को विजेता तथा ०6 छात्राओं को उपविजेता घोषित किया गया। विजेता एवं उपविजेता छात्राओं को उपहार स्वरूप पानी की बोतलें वितरित की गईं,जबकि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पेन प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती संगीता गौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही RP मोनिका का मार्गदर्शन भी विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ। आयोजन के सफल संचालन में फैसिलिटेटर एवं स्पोर्ट्स कोच राजा बाबू की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से प्रतियोगिता रोचक और अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के लगभग 15 सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही समुदाय से करीब 20 महिला एवं पुरुषों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में ज्ञानवर्धन,आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। विद्यालय परिवार और समुदाय के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube