ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

निर्भय राम जी महाराज की छतरी पर भंडारा व रात्रि जागरण का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 28 Mar 2026 · 50 views
निर्भय राम जी महाराज की छतरी पर भंडारा व रात्रि जागरण का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के ठिकाना गंगाबाग स्थित दादू दयाल जी महाराज की पावन छतरी पर दादू पंथ पीठाधीश्वर अष्टम आचार्य श्री श्री 1008 श्री निर्भय दास जी महाराज की छतरी पर चल रहे नवरात्र महोत्सव का समापन 27 मार्च को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
महोत्सव के समापन अवसर पर विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। रात्रि में भजन संध्या एवं जागरण का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई भजन मंडलियों ने भाग लेकर दादू दयाल जी महाराज की लीलाओं का भावपूर्ण गुणगान किया।
ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नवरात्र महोत्सव संत नरेंद्र दास जी महाराज, संत सहदेव दास जी महाराज, संत चेतन दास जी महाराज एवं संत मंगल दास जी महाराज के सान्निध्य में 19 मार्च से आयोजित किया जा रहा था, जिसका समापन 27 मार्च को हुआ।
कार्यक्रम में राजगढ़ सहित गीजगढ़, रानापाड़ा एवं खानकी का बास से आई भजन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान महंत प्रकाश दास महाराज, नीरज सौखिया, रजनीकांत पटेल, हरिनारायण शर्मा, कांति चंद भारद्वाज (भैरव घाटी), भगवान शर्मा, सुरेश शर्मा, गोपाल सैनी, अजय शर्मा, जगदीश सैनी, रामस्वरूप मिस्त्री, नरेश चौधरी, संस्कार सैन, राजू मीणा, रामस्वरूप मीणा उर्फ कैडया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा (माचाड़ी) को रजनीकांत पटेल द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube