एक वर्ष के कार्यकाल को लेकर अलग-अलग राय, संवाद को लेकर भी उठी चिंताएं
By Shubh Bhaskar ·
28 Mar 2026 ·
15 views
एक वर्ष के कार्यकाल को लेकर अलग-अलग राय, संवाद को लेकर भी उठी चिंताएं
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में इन दिनों कार्यशैली और संवाद को लेकर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गोल्डी के एक वर्ष के कार्यकाल को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं। अधिकतर लोगो का कहना है कि जो स्वतंत्रता सेनानी परिवारो से है उनको कोई भी निमंत्रण तक नहीं दिए जाते है।
जहां एक ओर संगठन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों को उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, वहीं कुछ कार्यकर्ताओं का मानना है कि संवाद और समन्वय को और बेहतर करने की आवश्यकता है।
अनौपचारिक चर्चाओं में यह बात भी सामने आई है कि कुछ समूहों में विचार या सुझाव रखने पर सदस्यों को बाहर किए जाने जैसी शिकायतें भी सामने आई हैं।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि किसी भी संगठन में इस प्रकार की स्थितियां समय-समय पर सामने आती रहती हैं और इन्हें संवाद के माध्यम से सुलझाया जा सकता है।
इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।