ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ सेवा व पक्षी सेवा कर मनाया रविवार सेवा दिवस

By Shubh Bhaskar · 28 Dec 2025 · 37 views
गौ सेवा व पक्षी सेवा कर मनाया रविवार सेवा दिवस

सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से आज राधारानी गौशाला चांदपोल मे गौ माता को हरा चारा खिलाकर व पक्षी नाम में पक्षियों को दाना खिलाकर रविवार सेवा दिवस मनाया गया गहलोत ने बताया की हिन्दू धर्म मे गौ माता को पूजनीय माना जाता है गौ माता की सेवा व पूजन से बड़े से बड़ा कष्ट सिर्फ गौमाता की सेवा से कट जाते है क्योंकि गौमाता मे 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है गौ माता की सेवा का जिक्र शास्त्रों मे ही नही भगवान श्री कृष्ण ने भी गौ माता के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया है ओर लोगो को गौमाता की सेवा करने का संदेश दिया है

फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया की रविवार सेवा दिवस मिशन उद्देश्य से हर रविवार को गौ सेवा, पक्षी सेवा, संतो की सेवा, वानर सेवा, वृद्वजनो की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांग बच्चों की सेवा, वस्त्रदान, आदि अलग अलग क्षेत्र मे जाकर सेवा कार्य कर रविवार सेवा दिवस मनाया जाता हैं रविवार सेवा दिवस मिशन के साथ फाउंडेशन सदस्यों के जन्मदिवस व वैवाहिक वर्षगांठ पर भी सेवा कार्य किए जाते है गहलोत ने बताया की फाउंडेशन द्बारा पिछले 3-4 सालो से लगातार महिने की 5-7 सेवा कार्य किए जा रहे है गहलोत ने आमजन से अपील की है की इस पुण्य सेवा कार्य मे आप अधिक से अधिक संख्या मे रविवार सेवा दिवस मिशन से जुडे इस दौरान आज राधिका कानुंगा, विजयलक्ष्मी हर्ष, रमा सोनी, नरेश सोनी, दृष्टि भाटी आदि उपस्थित थे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube