महावीर जयंती महोत्सव 31 मार्च को झांकिया रहेगी आकर्षण का केंद्र जैन समाज के सभी प्रतिष्ठान रहेंगे बंद
By Shubh Bhaskar ·
27 Mar 2026 ·
50 views
महावीर जयंती महोत्सव 31 मार्च को झांकिया रहेगी आकर्षण का केंद्र
जैन समाज के सभी प्रतिष्ठान रहेंगे बंद
पीपाड़ शहर।शहर के जैन समाज द्वारा श्रमण भगवान महावीर स्वामी का 2625 वा जन्म कल्याण महोत्सव जैन समाज द्वारा 31 मार्च को अति उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा ।आयोजन समिति नर बताया कि इस अवसर पर पार्श्वनाथ जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के निर्धारित मार्गो से गुजरती हुई पुनः पार्श्वनाथ जैन मंदिर मंदिर पर आकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी। शोभायात्रा में जैन समाज बन्धुओ को लकी ड्रा के कूपन चिन्हित स्थानों पर दिए जाएंगे। शोभा यात्रा के पश्चात सभी कुपनों का लकी ड्रॉ खोला जाएगा विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे शोभा यात्रा में भजनों की प्रस्तुति देखकर शोभायात्रा को जिनेंद्र मय बनाएंगे ।आयोजन समिति ने सभी जैन समाज के बन्धुवो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है ।जैन समाज के सभी प्रतिष्ठान 31मार्च को बंद रहेंगे। महाआरती के बाद शोभायात्रा का समापन होगा।