ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपे ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 27 Mar 2026 · 63 views
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपे ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की शहर कमेटी, अलवर द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता का. राजकुमार बक्शी ने की। इस दौरान जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय को विभिन्न विभागों से संबंधित ज्ञापन सौंपे गए।
विज्ञप्ति में बताया गया कि नगर निगम, नगर विकास न्यास एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के लिए अलग-अलग ज्ञापन प्रस्तुत किए गए।
नगर निगम से संबंधित मांगें
11 सूत्रीय मांग पत्र में बकाया पट्टे जारी करने, शहर में 24 घंटे रोड लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, अंडरग्राउंड पार्किंग निर्माण, सफाई व्यवस्था सुधारने, सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत व निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, कंपनी बाग एवं मनु मार्ग से सूखे पेड़ हटवाने, बस स्टैंड के बाहर क्षतिग्रस्त टीनशेड की मरम्मत, प्रताप स्कूल नाले का पूर्ण निर्माण तथा घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सिग्नल फेस बोरिंग कर पेयजल समस्या समाधान की मांग उठाई गई।
नगर विकास न्यास की मांगें
12 सूत्रीय ज्ञापन में बकाया पट्टों का निस्तारण, सड़कों का नवीनीकरण व मरम्मत, पार्कों की देखरेख, सात कुओं की जमीन विवाद का समाधान, नई आवासीय योजनाओं का विकास, देसूला खेल मैदान से अतिक्रमण हटाना, जेल चौराहा से एसएमडी सर्किल व 200 फीट रोड को छह लेन में विकसित करना, मानकों के अनुरूप स्पीड ब्रेकर निर्माण, आवासीय क्षेत्रों से हाईटेंशन लाइन हटाना, उपनिदेशक आयुर्वेद कार्यालय को स्थायी भवन उपलब्ध कराना तथा कृषि उपज मंडी के पास लगने वाली सब्जी मंडी के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग की गई।
पीडब्ल्यूडी को भी ज्ञापन
सार्वजनिक निर्माण विभाग को कालीमोरी अंडरपास के शीघ्र निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
धरने को शहर सचिव मनमोहन सैनी, राजकुमार बक्शी, भोलाराम शर्मा, कालीचरण जोशी एवं जिला सचिव तेजपाल सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर शचिन्द्र कौशिक, मुबारिक सिंह, गजराज सिंह, ब्रजमोहन मिश्रा, श्रीलाल शर्मा, जयप्रकाश गौतम, देवकीनंदन चौधरी, रामबाबू शर्मा, बाबूलाल, छोटेलाल, दुलीचंद जागिंड, हरदयाल, तिलकराज, राजेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह, कैलाश सैनी, सी.एम. बैरवा, श्योराम गुर्जर, ब्रजेन्द्र सिंह, मनोहर लाल सैनी, प्रहलाद शर्मा, बुद्धिलाल, महेशचंद सैनी, ईश्वर प्रसाद, अशोक सैनी एवं राकेश तिवाड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube