गौ पुत्र मनोज विजय को कोटा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।
By Shubh Bhaskar ·
27 Mar 2026 ·
23 views
गौ पुत्र मनोज विजय को कोटा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- आगरा- आगरा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के नेतृत्व में संगठन निरंतर गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। संगठन देशभर में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ सेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 27 मार्च को रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज द्वारा राजस्थान प्रदेश के कोटा जिले के जिला अध्यक्ष पद पर गौ पुत्र मनोज विजय को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश की समस्त टीम ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि अजमेर जिला अध्यक्ष गौ पुत्र सुनील राव भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार गौ माता की सेवा एवं संरक्षण के कार्यों में सक्रिय हैं और समर्पित गौ सेवकों को संगठन से जोड़ रहे हैं।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए संगठन लगातार मैदान में कार्य कर रहा है। सभी से आह्वान किया गया कि एकजुट होकर गौ माता की सेवा में आगे आएं तथा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के अभियान को मजबूत करें।