ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शहीद दिवस पर नीमकाथाना में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

By Shubh Bhaskar · 26 Mar 2026 · 71 views
शहीद दिवस पर नीमकाथाना में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नीमकाथाना- अमर शहीद दिवस के अवसर पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की कोटपूतली टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में क्षेत्र के युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन देशभर में निस्वार्थ भाव से 24 घंटे गौ माता और सनातन धर्म की सेवा एवं संरक्षण के लिए कार्यरत है। इसी कड़ी में 23 मार्च को नीमकाथाना में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाया गया।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौ पुत्र राकेश सराधना (कोटपूतली) के नेतृत्व में शिविर का सफल आयोजन हुआ। उनके साथ गौ पुत्र दलीप गुर्जर, राजेन्द्र गुर्जर, बी.एम. पायाना, बल्लू फागना, अनिल कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाज सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube