खाखड़ क्षेत्र के डाडम चंद को मिलेगा बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड टीएसपी क्षेत्र से दाड़म चंद पहला मूकबधिर बालक,पिता की प्रेरणा से बढ़ा आगे
By Shubh Bhaskar ·
26 Mar 2026 ·
23 views
खाखड़ क्षेत्र के डाडम चंद को मिलेगा बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड
टीएसपी क्षेत्र से दाड़म चंद पहला मूकबधिर बालक,पिता की प्रेरणा से बढ़ा आगे
विशाखा व्यास/दैनिक शुभ भास्कर/राजस्थान/उदयपुर
मूकबधिर बालक छात्रावास, सुखेर में अध्यनरत बालक डाडम चंद को जिला स्तर पर एक अप्रैल को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नवाजा जायेगा।संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि अति पिछड़ा जनजाति क्षेत्र से शिक्षा के क्षेत्र में विजय प्राप्त करने वाला दाड़म चंद पहला विद्यार्थी है जिसको आगे बढ़ने की प्रेरणा अपने पिता भगवती लाल जी से मिली है।