ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन-अप': शातिर वारंटी योगेंद्र जैन सलाखों के पीछे!

By Shubh Bhaskar · 26 Mar 2026 · 41 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन-अप': शातिर वारंटी योगेंद्र जैन सलाखों के पीछे!


लगातार ठिकाने बदल कर पुलिस को दे रहा था छका, भीमगंजमण्डी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा।

कोटा शहर में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीमगंजमण्डी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है।
रिश्तेदारों के यहाँ छिप रहा था आरोपी पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में गठित टीम ने शातिर स्थाई वारंटी योगेन्द्र कुमार जैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने पैतृक निवास के बजाय लगातार रिश्तेदारों के यहाँ ठिकाने बदल-बदल कर फरारी काट रहा था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर की सूचना पर नया नोहरा, बोरखेड़ा में दबिश देकर उसे धर दबोचा।


एक और वारंटी गिरफ्तार
इसी अभियान के दौरान पुलिस ने एक अन्य वारंटी संजय बागड़ी (निवासी ऑफिसर रोड, नानक टावर के पास) को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


पुलिस टीम की मुस्तैदी
इस सफल कार्रवाई को थानाधिकारी रामकिशन गोदारा के नेतृत्व में कांस्टेबल विष्णु कुमार (116) और नितेश (630) की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी योगेन्द्र जैन को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत (Jail) में भेज दिया गया है।


"अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। शहर की शांति भंग करने वाले और कानून से भागने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।"
— पुलिस प्रशासन, कोटा शहर

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube