गरीब जरूरतमंद महिला को राशन किट उपलब्ध कराई।
By Shubh Bhaskar ·
26 Mar 2026 ·
32 views
गरीब जरूरतमंद महिला को राशन किट उपलब्ध कराई।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- रा. बा. उ. मा. वि. बालेटा, अलवर में कार्यरत प्रधानाचार्य एवं रक्तवीर संगीता गौड़ ने आज एक गरीब जरूरतमंद महिला को राशन किट उपलब्ध कराकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। यह राशन किट पेंशनर समाज अलवर द्वारा प्रधानाचार्य संगीता गौड़ के माध्यम से महिला तक पहुंचाई गई।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी उक्त महिला को अशोक मेठी एवं संगीता गौड़ की प्रेरणा से राशन किट प्रदान की जा चुकी है, जिसमें प्रदीप गांधी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।
प्रधानाचार्य संगीता गौड़ सदैव जरूरतमंदों की सहायता के लिए अग्रणी रहती हैं। उनका कहना है कि यदि भगवान ने हमें किसी की मदद करने योग्य बनाया है, तो हमें इस अवसर को कभी नहीं गंवाना चाहिए। जरूरतमंद की सहायता करने से जो सच्ची दुआ मिलती है, वह अत्यंत अनमोल होती है।