ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फोन नहीं उठे तो होगा बड़ा आंदोलन—पत्रकारों ने प्रशासन को दी दो टूक चेतावनी”

By Shubh Bhaskar · 25 Mar 2026 · 34 views
“फोन नहीं उठे तो होगा बड़ा आंदोलन—पत्रकारों ने प्रशासन को दी दो टूक चेतावनी”


अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र। अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ अब पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया है। मामला केवल संवादहीनता का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है।

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार वालिया ने कहा कि यदि अधिकारी पत्रकारों के फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझते, तो यह सीधे-सीधे आम जनता की समस्याओं की अनदेखी है। पत्रकार जनता की आवाज होते हैं और उनकी अनदेखी करना जनता के अधिकारों को दबाने जैसा है।

उन्होंने बताया कि साथियों से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि जल्द ही पत्रकारों का एक शिष्टमंडल उपायुक्त कुरुक्षेत्र से मुलाकात करेगा और उन्हें इस गंभीर समस्या से अवगत कराएगा।

शिष्टमंडल प्रशासन को स्पष्ट रूप से बताएगा कि यदि पत्रकारों की कॉल्स को नजरअंदाज किया गया, तो इसका सीधा असर जनता की समस्याओं के समाधान पर पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अश्वनीकुमार वालिया ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल पत्रकारों की नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और पारदर्शी प्रशासन की है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube