रेलवे दोहरीकरण कार्य के चलते फाटक संख्या 83 चार दिन रहेगा बंद।
By Shubh Bhaskar ·
25 Mar 2026 ·
26 views
रेलवे दोहरीकरण कार्य के चलते फाटक संख्या 83 चार दिन रहेगा बंद।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- मंडावर- अलवर जिले के मंडावर-अलवर मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे विभाग द्वारा किए जा रहे दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे फाटक संख्या 83 को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।
जानकारी के अनुसार यह फाटक दिनांक 26 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने आमजन व वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक असुविधा से बचें। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फाटक के आसपास न जाने की सलाह भी दी गई है।
इस निर्णय से क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है, इसलिए यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा को यह जानकारी वाट्सएप द्वारा महेंद्र मीणा ने दी।