रिजल्ट देखकर बच्चे हुए खुश, समिति ने किया सम्मान।
By Shubh Bhaskar ·
25 Mar 2026 ·
45 views
रिजल्ट देखकर बच्चे हुए खुश, समिति ने किया सम्मान।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
श्री अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलवर के छात्रों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय समिति द्वारा सभी विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी गई तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विद्यालय समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी के सेवा और सहयोग के सिद्धांतों को अपनाते हुए विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने मेहनत और लगन से शानदार परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर प्रतिभाशाली छात्रों का मिठाई खिलाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष मोहन मित्तल,पूर्व अध्यक्ष सुनील भरतीया,पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार गुप्ता,पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश गर्ग,सुभाष अग्रवाल,सदस्य अनिल सिंघल,विद्यालय प्रधानाचार्य ओपी शर्मा सहित स्टाफ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।