बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा श्रेष्ठ
By Shubh Bhaskar ·
24 Mar 2026 ·
83 views
बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा श्रेष्ठ
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-कक्षा 5 -8 - कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित हुआ। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में 61 छात्राएं कक्षा 10 में नामांकित रही जिसमें से 37 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी 22 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी एवं एक छात्रा के पूरक ,एक छात्रा अनुत्तीर्ण रही ।विद्यालय का कक्षा 10 का परिणाम 96.72% रहा। इसी प्रकार कक्षा 8 में 39 छात्राऐ नामांकित है। जिसमें से 16 छात्राओं के ए ग्रेड 22 छात्राओं के बी ग्रेड व 1 छात्रा ने ए ग्रेड प्राप्त किया। कक्षा 5 में 6 छात्राएं नामांकित है जिसमें से 5 छात्राओं ने ए ग्रेड व 1 छात्रा ने बी ग्रेड प्राप्त किया। समस्त बोर्ड कक्षा में विद्यालय का ओवरऑल रिजल्ट बहुत अच्छा रहा।प्राचार्य महोदय रीता धोबी ने सभी छात्राओं को व सभी गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। परीक्षा परिणाम आते ही समस्त विद्यालय परिवार में खुशी की लहर फैल गई।