ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सड़क हादसे पर कांग्रेस सख्त: घायलों को राहत, सड़क सुधार और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

By Shubh Bhaskar · 24 Mar 2026 · 37 views
सड़क हादसे पर कांग्रेस सख्त: घायलों को राहत, सड़क सुधार और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा- कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर के नेतृत्व में शाहपुरा-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे-12 पर टोल के निकट आज हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा ने प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ज्ञापन में बताया गया कि सड़क की अत्यंत खराब स्थिति एवं लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे एवं टूटी सड़क आमजन के लिए खतरा बनी हुई है, इसके बावजूद टोल वसूली जारी रखना पूर्णतः अनुचित है।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि हादसे में घायल एवं मृतक सभी व्यक्तियों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, सड़क निर्माण एवं संचालन से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों या कंपनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए, जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए तथा सड़क की स्थिति सुधरने तक टोल वसूली को बंद किया जाए।
इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन, आनंद तिवारी, मुकेश गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube