ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

स्कूल समय में चल रहे कोचिंग संस्थानों पर होगी कार्यवाही, शिक्षा विभाग सख्त।

By Shubh Bhaskar · 24 Mar 2026 · 64 views
स्कूल समय में चल रहे कोचिंग संस्थानों पर होगी कार्यवाही, शिक्षा विभाग सख्त।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आज मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भगवान स्वरूप शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न शैक्षणिक अनियमितताओं पर चर्चा की।
वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से विद्यालयों में संचालित कोचिंग संस्थानों, स्कूल समय के दौरान चल रही कोचिंग कक्षाओं, बिना सक्षम स्वीकृति के स्थान परिवर्तन कर संचालित हो रहे विद्यालयों तथा निर्धारित मान्यता से अधिक कक्षाओं में प्रवेश देने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई। साथ ही अनियमितता करने वाले विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने के प्रस्ताव भेजने पर भी सहमति बनी।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में टीम गठित कर शीघ्र ही जांच और कार्यवाही शुरू करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का प्रवेश कराने से पहले संबंधित विद्यालय की मान्यता की जांच अवश्य करें तथा भ्रामक विज्ञापनों के झांसे में आकर प्रवेश न दिलाएं।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष लालाराम ठाकुर, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा, प्रवक्ता दीपक पंडित, अनिल अरोड़ा, महिपाल सिंह शेखावत, सिद्धार्थ गौड़, मोहित पंडित और सुनील बिलखा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube